प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मुंडेरवा में हुआ रक्तदान:

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मुंडेरवा में हुआ रक्तदान:
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर भाजयुमो के तत्वाधान में मुंडेरवा नगर पंचायत में रक्तदान शिविर का अयोजन कर कार्यकर्ताओं और आम जन मानस ने रक्तदान किया जिसका उद्घाटन जिला मंत्री भाजपा विनय यादव, जिला अध्यक्ष भाजयुमो अमित गुप्ता, जिला संयोजक सोशल मीडिया भाजपा सुरेन्द्र चौधरी ने किया।
भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक अनुराग पाण्डेय ने कहा कि रक्तदान- महादान है, आज मोदी जी का जन्मदिन है जिसके उपलक्ष पर मुंडेरवा ही नहीं पूरे देश में अन्य- अन्य स्थानों पर ऐसे आयोजन किया जा रहा है।
जिला संयोजक सोशल मीडिया भाजपा सुरेन्द्र चौधरी ने बताया कि मोदी जी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के रूप में आज से लेकर 2 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा मनाएगी जिसमें मोदी जी के जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी, वृक्षा रोपण, स्वक्षता अभियान जैसे तमाम सेवा कार्य पार्टी के कार्यकर्ता बड़े उत्साह के साथ एक त्योहार के रूप में मनाएंगे।
कैंप सह संयोजक श्रवण अग्रहरी ने कहा कि मोदी जी के जन्मोत्सव से हर युवा में उत्साह का माहौल है, जिससे पूरे देश में एक अलग वातावरण बना है।
सेक्टर प्रमुख हर्षित भट्ट ने कहा कि मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर इस सेवा पखवाडे को त्योहार के रूप में मनाएंगे।
जिस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष अजय पाण्डेय, शिवम, भोलू मौर्या, पवन प्रजापति, शिवम भट्ट, बंटी कशौधन, आदर्श सोनी,प्रवीण जायसवाल व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments