बस्ती,अज्ञात कारणों से किशोर ने लगाई फांसी

       बस्ती ,कुदरहा,कलवारी थाना क्षेत्र के पाऊं गांव निवासी 17 वर्षीय किशोर ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा लिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कलवारी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जवान बेटे के अचानक हुई मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
कलवारी थाना क्षेत्र के सुअरहा गांव निवासी लवकुश यादव 15 वर्ष पूर्व पत्नी पार्वती और दो बेटे अजय और विजय को छोड़ दिया था। तब से उनकी पत्नी पार्वती अपने दोनों बेटों अजय विजय को लेकर जेठ चन्द्र प्रकाश यादव उर्फ बल्ला के साथ पाऊं गांव में रहती हैं। चन्द्र प्रकाश यादव से भी एक पुत्र आकाश है। बल्ला पाऊं में चाट की दुकान लगाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। 19 वर्षीय अजय गाड़ी चलाकर पारिवारिक खर्चे में अपना हाथ बटातें हैं। वहीं मृतक विजय पिछले वर्ष गायघाट स्थित गुरुशरण पाल जनता इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण किया है। छोटा बेटा आकाश भी अभी पढ़ाई कर रहा है।
परिवार वालों के अनुसार रोजाना की तरह सोमवार को भी दोपहर बाद करीब तीन बजे घर से खाना खाकर विजय भैंस चराने गया था। पाऊं गांव स्थित राम जानकी मार्ग से पूरब गन्ना के कांटे के पास विजय गांव के अन्य लोगों के साथ भैंस चरा रहा था। शाम करीब पांच बजे वह अचानक गायब हो गया और आधे घंटे बाद गन्ना कांटा के पूरब ओझा की बगिया में रस्सी के सहारे फांसी लगा लिया। चरवाहों की निगाह पड़ते ही शोर-शराबा शुरू हुआ और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई।
सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष कलवारी प्रदीप कुमार सिंह ने पोस्टमार्टम हेतु लाश को कब्जे में ले लिया। पड़ोसियों के अनुसार विजय हंसमुख स्वभाव का बहुत ही मिलनसार लड़का था। वह पिछले कुछ दिनों से पीलिया रोग से ग्रस्त था। जिसकी दवा चल रही थी। करीब एक सप्ताह पूर्व रोग की जानकारी होने पर विजय अनमना सा रहने लगा था। अचानक हुए इस हादसे से परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।

Post a Comment

0 Comments