बस्ती,बाबा साहब जयन्ती पर लेख- डा. वी.के. वर्मा,

            बस्ती,महान समाज सुधारक, महान देशभक्त, महान विचारक, महान दार्शनिक, महान अर्थशास्त्री, महान विधिवेत्ता, महान राजनीतिज्ञ, स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री, विश्वरत्न, ज्ञान के प्रतीक, भारत रत्न, शोषित, वंचित, पिछड़ों और पीड़ितों के मसीहा, नारी मुक्तिदाता, भारतीय संविधान निर्माता, परम पूज्य, बोधिसत्व बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर शत शत नमन।
बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 में मध्यप्रदेश के मोह जिले में हुआ था। उनके पिता का नाम रामजी सकपाल और माता का नाम भीमाजी सकपाल था। अंबेडकर के पिता आर्मी अफसर थे, जोकि सुबेदार के पद पर तैनात थो 1906 में महज 15 साल की उम्र में अंबेडकर का विवाह नौ साल की रामाबाई से हुआ था। उनके बेटे का नाम यशवंत अंबेडकर था।
अंबेडकर ने 1912 में बंबई यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र और राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की। 1913 में अंबेडकर को अमेरिका स्थित कैमब्रिज विश्वविद्यालय में स्कॉलरशिप मिल गयी, जिसके बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए।

Post a Comment

0 Comments