विधायक दल के नेता चुने गये योगी आदित्यनाथ, सरकार बनाने का दावा किया पेश, आज होगा शपथ ग्रहण समारोह

    उप्र के इतिहास में 37 साल बाद योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। गुरुवार को भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। उसके बाद योगी आदित्यनाथ ने राजभवन जाकर राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। अब कल शाम योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ करीब दो दर्जन से अधिक विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।
गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के पर्यवेक्षक अमित शाह के साथ सह पर्यवेक्षक रघुवर दास लखनऊ पहुंचे। भाजपा कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक के बाद लोक भवन में गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां नौ बार के विधायक सुरेश कुमार खन्ना ने योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता बनाने का प्रस्ताव रखा। जिसके बाद सभी विधायकों ने अपनी सहमति जताई। जिसके बाद योगी आदित्यनाथ को भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया। इस मौके पर भाजपा गठबंधन के सभी 273 विधायक मौजूद रहे। इसके बाद योगी आदित्यनाथ लोक भवन से राजभवन गए और राज्यपाल को विधायकों की सूची सौंपकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।
भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ भारतीय जनता पार्टी तथा सहयोगी दलों के सभी विधायकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश मे पहली बार हुआ है कि कोई मुख्यमंत्री दोबारा चुनकर आया है। ऐसा तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और यशस्वी नेतृत्व की वजह से ये संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अगर विकास की नई ऊंचाईयों को प्राप्त करता है तो यह देश के विकास के लिए भी सहायक होगा। उत्तर प्रदेश देश का छठी सबसे बड़ी आबादी वाला प्रदेश है। उन्होंने कहा कि मेरे पास 2017 से पहले कोई प्रशासनिक अनुभव नहीं था और न ही शासन के किसी दायित्व का निर्वाहन किया था। पार्टी ने 2017 में मुझपर विश्वास किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार के कारण उनकी मंशा के अनुरूप कार्यप्रणाली अपनाकर हम लोगों ने कार्य शुरू किए, और उत्तर प्रदेश में पहले पांच वर्ष के कालखंड में जबकि कोरोना जैसी महामारी भी थी हम जनता जनार्दन के प्रति अपनी जवाबदेही पूरी कर पाए

Post a Comment

0 Comments