बस्ती, केंद्रीय चुनाव जय शक्ति मैरिज हाल में एमएलसी चुनाव के संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष महेश शुक्ला के अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई



     बस्ती,केंद्रीय चुनाव कार्यालय जय शक्ति मैरज हाल में एमएलसी चुनाव के संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल की  अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह उपस्थित रहे। 

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कमजोर करने की साजिश रची गई। इसके बावजूद जनता ने प्रचंड बहुमत की सरकार दी है। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण को लेकर उत्साह जैसा माहौल पूरे प्रदेश में है। भाजपा कार्यकर्ता के साथ जनता भी उत्साहित है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में अपेक्षित परिणाम न आने के कारण हम सभी
एमएलसी चुनाव को चुनौती मान कर चलें। ऐसे में प्रभावी रणनीति बनाकर चुनाव बहुत आसानी से जीत सकेंगे। कहा कि सुभाष यदुवंश ने अभाविप से लेकर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपनी पहचान बनाई है। पार्टी ने एक योग्य व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया है। अब व्यवस्थित रचना बनाकर चुनाव का संचालन करने की जरूरत है। चुनाव में विरोधी को कमजोर न समझे। किसी स्तर पर शीतलता नहीं रहनी चाहिए। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने एमएलसी चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ताकत को बढ़ाने का आह्वान किया।
एमएलसी प्रत्याशी सुभाष यदुवंश ने कहा कि पार्टी ने मुझे चुनाव लड़ने के लिए उतारा है। इसके लिए प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं।संगठन का कार्य करता रहा हूं आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद आकांक्षी हूं। हर ब्लॉक स्तर पर बैठक की कार्य योजना बन चुकी है।यह क्रम 27 मार्च से शुरू होगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क कराने पर परिणाम प्रभावी होगा। आप सभी के प्रयास से ही जीत संभव है।
संचालन स्थानीय निकाय प्रभारी बस्ती/क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव रॉय ने किया। बैठक में उपस्थित भाजपा जिला प्रभारी अशोक सिंह,किसान मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी,जिला चुनाव प्रभारी राजेंद्र गौड़, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवीन पाण्डेय बच्चा,विवेकानंद मिश्रा, रवि प्रताप सिंह,यशकांत सिंह, रघुनाथ सिंह,अखण्ड प्रताप सिंह,वैभव पाण्डेय,राकेश श्रीवास्तव, अजय पाल,जिला मीडिया प्रभारी दिपांशु विक्रम सिंह, ब्लॉक प्रमुख व पार्टी जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।
      भवदीय
    दिपांशु विक्रम सिंह
    भाजपा जिला मीडिया प्रभारी       जनपद - बस्ती

Post a Comment

0 Comments