बस्ती,भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला ने अधिवक्ताओं में पत्रक वितरित कर मतदान के लिए किया जागरूक

     

बस्ती,भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हैं मतदाता जागरूकता अभियान के क्रम में आज बस्ती सदर विधानसभा के नगर मंडल के बस्ती कचेहरी में विभिन्न अधिवक्ताओं के बीच में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला ने सरकार की जनकल्याणकारी नीतिओ का पत्ररक वितरण करते हुए कहा पूरी हुई हर आस,घर घर हुआ विकास,सोच ईमानदार काम दमदार फिर एक बार भाजपा सरकार

और कहा मतदान मतदाताओं का लोकतांत्रिक अधिकार के साथ ही उनका कर्तव्य भी है।

लोकतंत्र के इस महापर्व पर सभी लोगों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए,बस्ती जिले जनपद के भाजपा के 26 सो मंडलो में जिला पदाधिकारी व जिला प्रवासियों, जनप्रतिनिधियों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान,लाभार्थी सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में बस्ती सदर विधानसभा के साऊघाट और सदर मंडल में जिला प्रवासी राज्य सभा सांसद सतीश चन्द्र दुबे ने लाभार्थी सम्पर्क अभियान के तहत लोगो के बीच सरकार की उपलब्धियों गिनाई और कहा जरूरतमंदों के साथ भाजपा सरकार ,बेघरों को हमने घर देने का कार्य किया।

प्रदेश भर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 40 लाख से अधिक लोगो को आवास मिला और हमारी सरकार ने गुंडा,माफिया, अपराधियों पर बुलडोजर भी चलाया अब तक माफियाओं द्वारा अवैध 1574 करोड़ से अधिक की संपत्तियां जब्त/ध्वस्त की जा चुकी है। गुंडा माफिया या तो जेल के अंदर है या फिर प्रदेश छोड़कर भाग गये।

इस दौरान जिला प्रवासी राजेन्द्र मंडल,विधानसभा प्रभारी राजेंद्र पाण्डेय,अधिवक्ता रवि प्रताप सिंह ,जिला मीडिया प्रभारी दिपांशु विक्रम सिंह,दिलीप पाण्डेय,अजय पाल,गजेंद्र ,चित्रा त्रिपाठी,आलम चौधरी आदि उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments