बस्ती,22 गोवंशीय पशु बरामद, 05 शातिर गौ तस्कर को गिरफ्तार

     

बस्ती,थानाध्यक्ष छावनी रोहित कुमार उपाध्याय  मय पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर दिनांक 16.01.2022 को थाना छावनी स्थित तुर्सी गुण्डा कुंवर गाँव से ट्रक नं0 UP58T-7370 से   05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर वाहन में लदे 22 अदद गोवंशीय पशुओं को बरामद किया गया ।बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना छावनी पर मु0अ0सं0 19/2022 धारा 3/5A/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम, 11 (घ) पशु क्रुरता अधिनियम व 429 IPC पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण –

  1. फूलचन्द सिंह पुत्र माता प्रसाद निवासी गुण्डा कुवर थाना छावनी बस्ती उम्र करीब 48 वर्ष।
  2. आनन्द कुमार पुत्र राम हृदय ग्राम पूरेनाथू थाना छावनी बस्ती उम्र करीब 31 वर्ष।
  3. रामसूरत पुत्र खेदू निवासी ग्राम तुर्सी थाना छावनी बस्ती उम्र 45 वर्ष।
  4. भूडोले पुत्र दशरथ निवासी ग्राम तुर्सी थाना छावनी बस्ती उम्र 48 वर्ष।
  5. भरत पुत्र सीताराम निवासी ग्राम तुर्सी थाना छावनी बस्ती उम्र करीब 40 वर्ष।

बरामदगी का विवरणः-

  1. 01 अदद ट्रक नं0UP58T-7370
  2. 22 अदद गोवंशीय पशु

Post a Comment

0 Comments