बस्ती, 26 दिसम्बर से 05 जनवरी 2023 तक किया जायेंगा स्टाम्प अदालत का आयोजन


   

बस्ती,स्टाम्प कमी के वादों के त्वरित निस्तारण हेतु 26 दिसम्बर 2021 से 05 जनवरी 2022 तक 10 दिवस के लिए स्टाम्प अदालत का आयोजन किया जायेंगा। उक्त जानकारी जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने दी है। उन्होने बताया है कि स्टाम्प अदालत का उद्देश्य जनसामान्य के लिए स्टाम्प वादों के त्वरित निस्तारण की सुविधा प्रदान करना है। इसके साथ ही स्टाम्प वादों से प्राप्त राजस्व शीघ्रातीशीघ्र सरकार को उपलब्ध कराना है।
उन्होने बताया कि स्टाम्प अदालत जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) तथा सहायक आयुक्त स्टाम्प के न्यायालय में आयोजित किया जायेंगा। उक्त के क्रम में आगामी माह से प्रति सप्ताह दो दिन शुक्रवार व शनिवार को विशेषकर स्टाम्प वादों के निस्तारण हेतु कार्यवाही की जायेंगी

Post a Comment

0 Comments