वीकेंड लॉकडाउन में नहीं होगा विद्यालयों का संचालन


वीकेंड लॉकडाउन में नहीं होगा विद्यालयों का संचालन

बस्ती

लॉकडाउन वीकेंड रविवार के साथ शनिवार को भी माध्यमिक विद्यालयों का संचालन नहीं होगा। विद्यालय में सीमित संख्या में व सीमित अवधि के लिए ही छात्र-छात्राओं को विद्यालय बुलाया जाएगा। शासन ने विद्यालय संचालन के लिए गाइड लाइन जारी कर दी है। 15 अगस्त से संचालन शुरू किया जा रहा है। कक्षा नौ से कक्षा 12 तक की कक्षाओं में भौतिक रूप से पठन-पाठन शुरू होगा।

जेडी माध्यमिक बस्ती मंडल मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि अपर मुख्य सचिव की ओर से इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। समस्त शिक्षा बोर्ड के समस्त माध्यमिक विद्यालयों को कोविड प्रोटोकॉल के साथ खोला जाएगा। 15 अगस्त से शर्तो व प्रतिबंधों के साथ विद्यालय संचालन की अनुमति दी गई है। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दिन शिक्षण कार्य नहीं होगा। 16 अगस्त से शिक्षण कार्य होगा। विद्यालय वीकेंड लॉकडाउन में अर्थात शनिवार को नहीं खोले जाएंगे। एक नोडल अधिकारी की तैनाती की जाएगी जो विद्यालयों को खोले जाने की संपूर्ण व्यवस्था का सतत अनुश्रवण व अनुपालन सुनिश्चित कराएगा।

Post a Comment

0 Comments