कोविड के शिकार कर्मचारियों के परिजनों को मिले 50 लाख की सहायता


कोविड के शिकार कर्मचारियों के परिजनों को मिले 50 लाख की सहायता

      बस्ती

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद बस्ती के बैनर तले कर्मचारियों ने जिला महिला अस्पताल में दोपहर बाद दो बजे विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कर्मचारियों की मांगों पर सरकारी उदासीनता के विरोध में किया गया। इंडियन पब्लिक सर्विस इम्पलाइज फेडरेशन के आह्वान पर कर्मचारियों ने महंगाई भत्ते को तत्काल बहाल करने की मांग की।

जिलाध्यक्ष एसएन शुक्ला ने कहा कि कोरोना बीमारी का शिकार हुए कर्मचारियों के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। खाली चल रहे पदों पर भर्ती, पदोन्नित की कार्रवाई एक माह में की जाए। नियुक्तियों में संविदा व आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को वरीयता दी जाए। जून माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को एक माह बाद जुलाई में लगने वाले वेतनवृद्धि को जोड़कर भुगतान किया जाए। कर्मचारियों की प्रमुख मांग एनपीएस को छोड़कर पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू किया जाए

Post a Comment

0 Comments