घर की छत से लटकता मिला युवक का शव


घर की छत से लटकता मिला युवक का शव

मानिकचंद ,बस्ती

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत तरेता के राजस्व पुरवा बड़कुईयां में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितयों में छत की कुंडी में रस्सी से लटकता युवक का शव बरामद हुआ। वाल्टरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।

थाना क्षेत्र के बड़कुईयां निवासी अरविंद कुमार उर्फ महन्थ (22) पुत्र सुरेन्द्र कन्नौजिया का शव बुद्धवार को दिन के करीब एक बजे घर के प्रथम तल पर स्थित कमरे में रस्सी के सहारे छत की कुंडी से लटकता मिला। शव लटकता देख परिजनों ने शोर मचाया। रोने की आवाज सुनकर घर पर ग्रामीणों की भीड़ लगी। मृतक के पिता सुरेन्द्र ने बताया कि गांव के उत्तर खेत में पत्नी शारदा देवी और बेटा अरविन्द ( मृतक) के साथ धान की रोपाई का कार्य चल रहा था। खेत से अरविन्द घर पर पहले ही चला आया। कुछ देर बाद पति-पत्नी जब घर पहुंचे तो लडके अरविंद को बुलाने लगे। अपने घर के प्रथम फ्लोर पर जा कर देखा तो कमरे के छत में लगी कुंडी में रस्सी के सहारे लटक रहा था। जिसे देखते ही पति-पत्नी चिल्लाने लगे

Post a Comment

0 Comments