छेड़खानी व दुष्कर्म के आरोप में दो पर मुकदमा दर्ज

हर्रैया - कप्तानगंज पुलिस ने युवती से छेड़खानी व दुष्कर्म के आरोप में दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया  है।
प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि इस मामले में कोर्ट के आदेश पर छावनी थाना क्षेत्र के रहने वाले रवि कुमार और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली 22 वर्षीय पीड़िता ने तहरीर में बताया है कि उसके साथ छावनी थाना क्षेत्र के ही एक गांव में आरोपी रवि कुमार ने चार जून 2020 को छेड़खानी की। उसके बाद बाइक पर जबरदस्ती बैठाकर अपने साथ ले गया। एक कमरे में उसे बंद करके दुष्कर्म किया।आरोप है कि वह मोबाइल पर अश्लील मैसेज भी भेजता था और जब उसने आपत्ति की तो आरोपित ने जान से मारने की धमकी दी। वारदात में एक अन्य अज्ञात युवक पर सहयोग करने का आरोप है। इस मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रवि कुमार तथा एक अन्य अज्ञात पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
रिपोर्टर - प्रदीप कुमार वर्मा
              हर्रैया से
Mo. -9838003741

Post a Comment

0 Comments