भानपुर तहसील:थाना सोनहा में 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव के आदेश के क्रम में जनपद बस्ती में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती दीपेंद्रनाथ चौधरी के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी रूधौली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सोनहा अशोक कुमार सिंह व उनकी टीम द्वारा अभियुक्त हरिश्चन्द्र पुत्र विसम्भर सा0 तेनुआ असनहरा थाना सोनहा जनपद बस्ती को उसके घर के दरवाजे से समय करीब 10.00 बजे गिरफ्तार किया गया।अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 29.03.2021 को ग्राम तेनुवा असनहरा में दो पक्षों के मध्य मारपीट हुआ था। जिसमे वादी श्री बब्बू निषाद पुत्र जय करण निषाद ग्राम तेंदुआ सुनहरा थाना सोनहा जनपद बस्ती की तहरीर सूचना पर थाना सोनहा पर मुकदमा अपराध संख्या 66/21 धारा 323, 325,504, 427, 308 आईपीसी पंजीकृत हुआ तथा घायलों को दवा इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया। जिसमे राम तीरथ का जिला अस्पताल बस्ती में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मृत्यु के उपरांत धारा 304 आईपीसी की बढ़ोतरी की गई थी।अभियुक्तगण का विवरण

1.हरिश्चन्द्र पुत्र विशंभर सा0 तेनुआ असनहरा थाना सोनहा जनपद बस्ती

गिरफ्तार करने वाली टीम
1. प्र0नि0 अशोक कुमार सिंह
2. उ0नि0 ओम प्रकाश मिश्र
3. का0 धर्मवीर सिंह
4. का0 सुमित सिंह
5. म0का0 खुशबू सिंह

Post a Comment

0 Comments