महंगाई के विरोध में कलेक्ट्रेट पर गरजे सपाई

बस्ती -  डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर कंधे पर गैस सिलेंडर रखकर और गले में महंगाई के स्लोगन लिखी तख्तियां लटका कर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन देने से पूर्व सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से आम जनता त्रस्त है। इसके चलते महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। कहा कि बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। चार महीने से अधिक का समय हो गया, सरकार किसानों की नहीं सुन रही है और युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। मांग की कि सरकार व्यापक जनहित में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस मूल्य वृद्धि का निर्णय वापस ले। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजैंद्र चौधरी, जितेंद्र कुमार उर्फ नंदू चौधरी, दूधराम के साथ ही सुमन सिंह, जावेद पिंडारी, समीर चौधरी, अरविंद सोनकर, कविंद्र चौधरी 'अतुल', यज्ञेश पांडेय, विजय विक्रम आर्य, दीनानाथ चौरसिया, सुरेंद्र सिंह 'छोटे', राजेंद्र चौरसिया, राजेंद्र यादव, रजवंत यादव, रामनाथ प्रजापति, धर्मराज यादव, मो. शाहिर, राजेंद्र चौधरी, मो. उमर, मो. सलीम, रन बहादुर यादव, अमरेंद्र कुमार पांडेय शिबलू, आदि शामिल रहे।
रिपोर्टर - प्रदीप कुमार वर्मा
            हर्रैया से
Mo - 9838003741

Post a Comment

0 Comments