लिपिक पर हेराफेरी का आरोप, किसानों ने गन्ना तौल कराने से किया इनकार

विक्रमजोत -  ब्लॉक क्षेत्र के रौजागांव चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र बस्थनवां पर रविवार को तौल लिपिक और किसानों के बीच कहासुनी हो गई। किसानों ने लिपिक पर हेराफेरी का आरोप लगाते हुए तौल से इनकार कर दिया। किसानों ने डीएम, हर्रैया एसडीएम व डीसीओ को फोन कर घटतौली की शिकायत दर्ज कराई। किसान महेश चौहान, दिनेश कुमार तिवारी, संतोष तिवारी, विशाल मिश्र, प्रशांत सिंह, पंकज वर्मा, सर्वजीत वर्मा, विनोद यादव, पप्पू यादव आदि ने बताया कि तौल के लिए गन्ना लदी ट्रॉलियां कांटे पर वजन कम हो जा रही है। जबकि धर्मकांटा कराने पर उसी गन्ना लदी ट्रॉली का भार तीन क्विंटल अधिक पाया गया।किसानों ने बताया कि लिपिक हर ट्रॉली पर चार से पांच क्विंटल गन्ना कम तौल रहा है। डीसीओ ने बताया कि किसानों की शिकायत पर क्रय केंद्र पर तौल बंद करा दी गई है। सोमवार को कांटे की जांच की जाएगी। कमी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर - प्रदीप कुमार वर्मा
            हर्रैया से
Mo. - 9838003741

Post a Comment

0 Comments