सबला की भूमिका में हैं महिलाएं

बस्ती - चार साल बेमिसाल और मिशन शक्ति के तहत सोमवार को ब्लाक मुख्यालयों पर कार्यक्रम का आयोजन कर सरकार की योजनाओं से लोगों को परिचित कराया गया। योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी गई। कप्तानगंज विकास खंड मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय विधायक चंद्रप्रकाश शुक्ल ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं अब अबला नहीं बल्कि सबला की भूमिका में दिखाई पड़ रही हैं। विभिन्न विकास कार्यक्रमों व योजनाओं के माध्यम से वे सशक्त बन रही हैं। राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की महती भूमिका रही है और आगे भी रहेगी। राज्य महिला आयोग की सदस्य इंद्रबास सिंह ने कहा कि महिलाओं को स्वविवेक के अनुसार समाज में अपनी भूमिका का निर्माण करना चाहिए। उन्हें बिना किसी डर,भय या संकोच के अपने लक्ष्य को निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। यह सरकार हर कदम पर महिलाओं के साथ है। महिला थाने की थानाध्यक्ष भाग्यवती पांडेय ने मिशन शक्ति के तहत चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि किसी भी समस्या के लिए 1090,1076, 112 जैसे नंबरों का प्रयोग करना चाहिए।

झिनकान चौधरी, सर्वदेव दुबे, सुनील पांडेय, कपिल देव चौधरी, लालजी तिवारी,जिला प्रोबेशन अधिकारी राकेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएन यादव,गीता सिंह, पिटू सोनकर, हृदयांशी, ज्योति ने भी अपनी बात रखी। कन्या सुमंगला योजना के तहत पांच बच्चियों तथा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के नौ जोड़ों को भी प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के मंडल अध्यक्ष मोहन मोदनवाल ने तो संचालन रामवृक्ष निषाद ने किया। अंत में जल संचय योजना के तहत सभी लोगों ने एक एक बूंद बूंद जल के सहेजने का संकल्प लिया। साऊंघाट में महिलाओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित किया | 

साऊंघाट ब्लाक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पंचायत चुनाव के जिला प्रभारी चिरंजीव चौरसिया ने कहा कि सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने के साथ ही सशक्त बनाने के लिए हर वह कदम उठा रही है जो जरूरी है। उनके लिए तमाम योजनाएं संचालित की जा रही है। इसका लाभ उन्हें मिल भी रहा है। विधायक दयाराम चौधरी ने नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन पर जोर दिया। कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए सरकार कटिबद्ध है। सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, अल्पसंख्यक मुस्लिम महिलाओं को समूह से जोड़ना, गांव में स्वयं सहायता समूह की स्थापना कर आय को बढ़ाना आदि कार्य किये जा रहें हैं।परानी बस्ती थाने की महिला उप निरीक्षक अनीता यादव ने कहा कि अगर रास्ते में को किसी भी महिला, युवती या छात्रा के साथ कोई बदतमीजी, छेड़छाड़ करे तो उससे डरें नहीं बल्कि अपने सिर में बंधे सेफ्टी पिन, क्लीफ आदि से वार कर शोर मचाएं। सीओ कपिलमुनि सिंह ने कहा कि महिलाएं अपनी काबिलियत की बदौलत उच्च पदों पर विराजमान हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इसके बाद ब्लॉंक क्षेत्र की 25 महिलाओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया |  इस मौके पर बीडीओ रामदुलार, थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल, अशोक गुप्ता, सतीश सिंह, राजमणि, विद्यामणि सिंह, फिरोज खान, रविशंकर शुक्ल आदि मौजूद रहे। 

नकटी विकास खंड मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक रवि सोनकर ने कहा कि सरकार महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को लेकर गंभीर है। उनके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से तमाम योजनाओं चलाईं जा रही हैं। पुलिस की ओर से हेल्पलाइन सेवाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।इसके पूर्व मुख्य अतिथि विधायक रवि सोनकर, बीडीओ मंजू त्रिवेदी,सांसद प्रतिनिधि रविचंद पांडेय,अश्वनी उपाध्याय, युवा कल्याण अधिकारी अरुण कुमार पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र के माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूह,कन्या सुमंगला योजना व प्रधान मंत्री आवास के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया। महिला आरक्षी स्वीकृति मिश्रा व स्नेहा सिंह ने हेल्पलाइन नंबरों 112,1090,181 की जानकारी दी। बताया कि यदि कोई भी बच्चा मुसीबत में दिखे तो चाइल्ड लाइन के टोल-फ्री नंबर 1098 पर फोन कर उसकी जानकारी दे सकते हैं। विवेकानंद शुक्ला,रमेश अग्रहरी, अंकित पांडेय, मोहंती दूबे, जगदंबा शुक्ला, कन्हैयालाल, टोनी जायसवाल, पूनम चौधरी, धर्मपाल तिवारी, सुशील शुक्ल आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर - प्रदीप कुमार वर्मा

           हर्रैया से

Mo. -9838003741

Post a Comment

0 Comments