शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
पैकोलिया। थानाक्षेत्र की एक महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने एससी एसटी एक्ट और दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि लगभग छह वर्ष पहले नगर थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी सहजाद अली शादी का झांसा देकर मनमानी करता रहा। उसके बाद दुबई चला गया। वह जब दुबई से वापस आया तो महिला ने शादी करने की बात की।

करीब 10 दिनों तक उसने पुन: उसे झांसा दिया। 21 अगस्त 2020 को घर से यह कहकर गया कि दो-चार दिन में रुपये का व्यवस्था करके शादी करेगा। कुछ दिन व्यतीत होने के बाद फोन से शादी के लिए कहा तो अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी देने के साथ शादी करने से इंकार कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष रामानंद भारती ने बताया कि विवेचना क्षेत्राधिकारी हर्रैया करेंगे।

रिपोर्टर:- रवि कसौधन

Post a Comment

0 Comments