महिला पर कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर

टिनिच (बस्ती)। गौर थाना क्षेत्र के टिनिच चौकी अन्तर्गत साड़ी कल्प गांव में मामूली विवाद में एक व्यक्ति ने गांव की महिला पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपित मौके से फरार हो गया। पुलिस की तीन टीमें आरोपित की तलाश में जुटी हैं।
साड़ी कल्प गांव निवासी विनोद गौड़ मजदूरी का काम करते हैं। इनक ा पड़ोसी बिरजू से लंबे समय से विवाद चल रहा है। सोमवार की सुबह दोनों पक्षों से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी बात से नाराज होकर बिरजू जान से मारने की धमकी देकर चला गया। दोपहर बाद विनोद की 35 वर्षीय पत्नी कौशल्या खाना लेकर गांव में स्थित दूसरे मकान पर जा रही थी। घर के पास घात लगाकर बैठे गांव के बिरजू ने कुल्हाड़ी लेकर दौड़ा लिया और कौशल्या के गले के पास वार कर दिया। कौशल्या जमीन पर गिर पड़ी। चीख सुनकर लोग दौड़े लेकिन बिरजू चकमा देकर भाग निकला। चौकी प्रभारी टिनिच जय प्रकाश चौबे तत्काल मयफोर्स मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल भेजवाया। प्रभारी निरीक्षक गौर शमशेर बहादुर सिंह में बताया कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है।
रिपोर्टर:- रवि कसौधन

Post a Comment

0 Comments