सिद्धार्थनगर में पुलिस मुठभेड़ 50 हजार के इनामी बदमाश संजय को लगी गोली दारोगा और सिपाही जख्‍मी


उत्‍तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश संजय को गोली लगने की खबर है। इस दौरान बदमाश की गोली से एक दारोगा और सिपाही भी जख्‍मी हो गए हैं। बताया जा रहा है कि कुख्‍यात अपराधी संजय उर्फ ढल्लन ( उम्र 38 वर्ष) किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।  वह अपने साथियों का इंतजार कर रहा था। 

मुखबिर से इसकी सूचना मिलने के बाद बांसी कोतवाल शैलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने उसकी घेराबंदी की। पुलिस ने जैसे ही संजय को ललकारा उसने फायर झोंक दिया। एक गोली बांसी कोतवाली के नायब दरोगा शशंक सिंह और दूसरी गोली हेड कांस्टेबल नसीरुद्दीन के हाथ में गोली लग गई। । बताया जा रहा है कि उनकी बांह में गोली लगी है। उधर, पुलिस की एक गोली बदमाश संजय के पैर में लगी और वह वहीं गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। संजय के पास से पुलिस को एक रिवाल्‍वर मिली है।

पुलिस के मुताबिक संजय के खिलाफ कुल 35 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से 13 मुकदमों में वह वांक्षित चल रहा था। मुठभेड़ बांसी कोतवाली के करही के पास हुई। घायल बदमाश और पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्‍पताल ले जाया गया। 

Post a Comment

0 Comments