दहेज उत्पीड़न के आरोप में 15 पर केस

दहेज उत्पीड़न के आरोप में 15 पर केस
बस्ती। दहेज उत्पीड़न के दो अलग-अलग मामलों में महिलाओं ने अपनी ससुराल के 15 लोगों पर केस दर्ज कराया है।
पुरानी बस्ती थाने के स्टेशन रोड डाबर गली निवासी रजिया बानो ने तहरीर में लिखा है कि उनकी शादी आंबेडकरनगर के आलापुर थाने के मजंगवा संदहा निवासी जुबेर अहमद के साथ हुई। आरोप है कि दहेज कम लाने की बात कहकर ससुराल में उनको अपमानित करते हुए पीटा गया। उनके सभी जेवरात ससुराल के लोगों ने रख लिए। पुलिस ने पीड़ित के पति जुबेर अहमद, ससुर मोहम्मद मकबूल, सास राबिया, देवर तस्लीम, परवेज, ननद शबा आफरीन, रन्नो निवासी मजगंवा संदहा आलापुर आंबेडकरनगर और ननदोई मुजाहिद पर केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू की है।
दूसरे मामले में कलवारी पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर सात आरोपितों पर मुकदमा दर्ज किया है। वर्तमान में नगर थाने के रौसिंहापार में रह रही सोनी ने तहरीर देकर बताया है कि उनकी शादी कलवारी थाने के दोफड़ा निवासी दुर्गेश कुमार के साथ हुई थी। ससुराल में तीन लाख रुपये की मांग की गई। फिर उनको प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पीड़ित के पति दुर्गेश, ससुर रामहरीश, जेठ दिनेश कुमार, देवर देवेंद्र, ननद गुड़िया, संगीता और झुनमुना पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

रिपोर्टर:- रवि कसौधन

Post a Comment

0 Comments