रेलवे स्‍टेशनों पर दिव्‍यांग यात्रियों को अब मिलेंगी पहले से अधिक सुविधाएं जानिए बजट


दिव्यांग यात्रियों को अब रेलवे स्टेशनों पर अधिक सुविधा मिलेगी। पहली बार दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे को 6.5 करोड़ का अलग से बजट आवंटित हुआ है। इस रकम से एनईआर के सभी रेलवे स्टेशनों पर दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के इंतजाम किये जाएंगे। व्हील चेयर, रैम्प, कम ऊंचाई की कुर्सियां और वाटर टैब लगाए जाएंगे। कोचों को हाईटेक किया जाएगा।
दिव्यांग यात्रियों के लिए सुविधाओं में लगातार सुधार कर रहे रेलवे ने इस बार खासा ध्यान दिया है। पहली बार बजट में आवंटित हुई धनराशि यात्रियों को स्टेशन पर वह सभी इंतजाम किये जाएंगे। बढ़े स्टेशनों पर दिव्यांगों की सुविधा के इंतजाम हैं। लेकिन खासकर ऐसे छोटे-छोटे स्टेशनों पर सुविधा बढ़ायी जाएगी जहां पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। ऐसे स्टेशनों पर रैम्प लगाये जाएंगे।
हर स्टेनों पर व्हील चेयर की व्यवस्था होगी, जहां व्हील चेयर कम हैं वहां बढ़ाई जाएंगी। यात्रियों की मांग पर उन्हें तुरंत उपलब्ध कराया जाएगा। स्टेशनों पर ऐसे यात्रियों की टैब तक आसान पहुंच बनाने के लिए कम ऊंचाई के वाटर टैब लगाये जाएंगे। प्लेटफार्म पर कम हाईट की कुर्सियां लगायी जाएंगी ताकि दिव्यांग यात्री आसानी से बैठ सकें।
रिपोर्टर:- रवि कसौधन(गौर बभनान)
मो09565611781

Post a Comment

0 Comments