जमीनी विवाद में चले लाठी डंडे महिला व पुरुष घायल

बस्ती जिले के हर्रैया तहसील के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भीटी गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक महिला पर लाठी-डंडों और बांस से हमला कर दिया गया | मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बीच-बचाव करने पहुंची एक युवती भी चोटिल हो गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है | भीटी गांव में दो पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था | गुरुवार को इसी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई| सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक महिला पर बांस से लगातार हमला करता दिखाई दे रहा है | महिला खुद को बचाने की कोशिश करती है, लेकिन आरोपी लगातार उसके सिर और शरीर पर वार करता रहता है| इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंची एक युवती भी हमले की चपेट में आ गई और घायल हो गई|मारपीट के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई | शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को अलग कराया, इसके बाद घायल महिला और युवती को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया.डॉक्टरों के अनुसार, महिला के सिर में गंभीर चोट आई है और उसका इलाज जारी है. फिलहाल उसे चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है. घायल युवती का भी उपचार किया जा रहा है | वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है| पुलिस ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है | उच्च अधिकारियों का कहना है कि शिकायत और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी | फिलहाल पीड़ितों का कहना है कि पुलिस एक पक्षीय कार्यवाही करने और मामले की लीपापोती करने में कसर नहीं छोड़ रही है। 
रिपोर्टर _ प्रदीप कुमार वर्मा 
Mo - 9838003741

Post a Comment

0 Comments