बस्ती,परसरामपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित एक आरोपी को किया गिरफ्तार भेजा न्यायालय।
 पुलिस के अनुसार, 25 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत के पर्यवेक्षण तथा।
 क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 111/2026, धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस एवं 5J(2)/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित।
वांछित अभियुक्त दीपक पुत्र ईश्वरदीन (20 वर्ष) निवासी ग्राम केशवपुर थाना परसरामपुर को सुबह करीब 7:50 बजे
खतमसराय मुनियवा कला मोड़ से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
 इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक पंकज त्यागी, हेड कांस्टेबल अहमद खान और कांस्टेबल सुशील मिश्रा शामिल रहे।
  थाना अध्यक्ष ने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।