नाबालिक छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी पुलिस हिरासत से भागा, हुआ घायल

गोण्डा - जिले के छपिया थानाक्षेत्र अंतर्गत नाबालिक छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया, लेकिन पुलिस हिरासत से वह भागने लगा तो बाड़ में फंसकर घायल हो गया। बताते चलें कि क्षेत्र की 15 वर्षीय हाईस्कूल की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना प्रकाश में आई थी, आरोप है कि जब छात्रा स्कूल से घर जा रही थी तो घर के सामने ही अजीत यादव नाम के शोहदे द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ की गई।  जिसके बाद छात्रा जोर जोर से चिल्लाने लगी जिसकी आवाज पास लगे एक मकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि घर लौट कर पीड़ित छात्रा ने रोते हुए अपनी मां से कहा कि अब वह स्कूल नहीं जायेगी।  इस घटना की जानकारी होने पर एसपी विनीत जायसवाल ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में 5 टीमों का गठन किया । आरोपी को पुलिस द्वारा दबोच लिया गया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अभियुक्त अजीत यादव पुलिस हिरासत से भागने लगा इसी बीच एक बाड़ में फंसकर वह घायल हो गया, जिसे पुलिस ने दुबारा पकड़ लिया गया।

Post a Comment

0 Comments