बस्ती,हर्रैया पुलिस और एसओजी टीम ने किया सनसनीखेज वारदात का खुलासा
प्रेम प्रसंग में युवक पर जानलेवा हमला करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार
24/25 अप्रैल की रात नीरज नामक युवक को रास्ते से हटाने की साजिश के तहत आरोपियों ने घेरकर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर अधमरा कर दिया था।
गंभीर हालत में घायल युवक को पहले सीएचसी हर्रैया, फिर जिला अस्पताल और बाद में बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया था
जहां कई दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझता रहा।
पुलिस जांच में सामने आया कि प्रेम संबंध को लेकर मुख्य आरोपी विपुल ने अपने साथियों संग मिलकर घटना को अंजाम दिया था।
हर्रैया पुलिस व एसओजी टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया
घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड और लकड़ी का डंडा भी बरामद
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया है।
Post a Comment
0 Comments