बस्ती,हरै‌‌या के बुद्ध विहार में बुद्ध पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब,सुबह से ही श्रद्धालुओं का बुद्ध विहार पहुंचना शुरू



      बस्ती,हरै‌‌या के बुद्ध विहार में बुद्ध पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब,सुबह से ही श्रद्धालुओं का बुद्ध विहार पहुंचना शुरू।
भगवान बुद्ध को पुष्प अर्पित कर किया नमन,श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से चढ़ाए फूल और जलाए दीप।
पूरे परिसर में गूंजा शांति और सद्भाव का संदेश,त्रिशरण और पंचशील के पाठ से लोगो ने की प्रार्थना।
बौद्ध परंपराओं के अनुसार संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान,बुजुर्ग, युवा और बच्चों की भी दिखी भागीदारी।
हर वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा,दिन भर लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता।
पुष्प अर्पित करने वालों की रही भारी भीड़,बुद्ध विहार में बना रहा भक्तिमय माहौल।
शांति और करुणा के संदेश के साथ मनाया गया पर्व,बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर लोगों ने लिया सद्मार्ग का संकल्प।
हरैया में आस्था और श्रद्धा का दिखा अनोखा संगम।

 

Post a Comment

0 Comments