बस्ती,साइबर सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण का संदेश, डीआईजी ने छात्राओं को किया जागरूक



      बस्ती, 3 अप्रैल  मिशन शक्ति अभियान 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत बस्ती परिक्षेत्र में महिलाओं और छात्राओं को जागरूक करने की दिशा में पुलिस प्रशासन ने प्रभावी पहल की है। शुक्रवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) बस्ती परिक्षेत्र श्री संजीव त्यागी ने सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, रामबाग में आयोजित एक वृहद जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर छात्राओं को साइबर अपराध और महिला सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीआईजी ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में जहां तकनीक ने जीवन को सरल बनाया है, वहीं साइबर अपराधों का खतरा भी तेजी से बढ़ा है। ऐसे में जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। उन्होंने छात्राओं को उनके अधिकारों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक थाने में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां महिलाओं व बालिकाओं की समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया हैकिंग और फिशिंग जैसे अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और छात्राओं को सचेत किया कि वे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपने सोशल मीडिया अकाउंट को सुरक्षित रखें तथा किसी भी व्यक्ति के साथ अपनी निजी जानकारी या ओटीपी साझा न करें। डीआईजी ने आपातकालीन स्थिति में तत्काल सहायता के लिए सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 1930, 1090, 112, 1076, 1098, 108/102 की जानकारी देते हुए इनके उपयोग के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सजगता और सतर्कता से ही साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी, महिला थाना प्रभारी शालिनी सिंह सहित विद्यालय प्रबंधन के पदाधिकारी, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों से विभिन्न विषयों पर सवाल-जवाब कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त

Post a Comment

0 Comments