बस्ती,थाना प्रभारी लालगंज संजय कुमार का हुआ स्थानांतरण



           बस्ती,थाना प्रभारी लालगंज संजय कुमार का हुआ स्थानांतरण। पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा जारी आदेश के अनुसार संजय कुमार को नई जिम्मेदारी देते हुए अपराध शाखा का प्रभारी बनाया गया है। अब वह जनपद बस्ती की अपराध शाखा की कमान संभालेंगे।
लालगंज थाना क्षेत्र में अपने कार्यकाल के दौरान संजय कुमार ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ जनता के बीच विश्वास और अपनापन कायम किया। उनके व्यवहार और कार्यशैली के कारण क्षेत्र के लोगों के दिलों में उनके लिए खास सम्मान और प्यार रहा।
स्थानांतरण की खबर सामने आते ही क्षेत्र के लोगों और पत्रकारों में भावुक माहौल देखने को मिला। शुभचिंतक लोग स्थानांतरण के खबर के समय भावुक हो गए और आंखें नम हो गईं। लोगों ने कहा कि संजय कुमार जैसे कर्मठ और सरल स्वभाव के अधिकारी का स्थानांतरण क्षेत्र के लिए बड़ी कमी है।
हालांकि लोगों को उम्मीद है कि अपराध शाखा प्रभारी के रूप में भी संजय कुमार जनपद में अपराध नियंत्रण को लेकर प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

Post a Comment

0 Comments