बस्ती,सोनहा पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग की आशंका में 8 लोगों का चालान



        बस्ती,जनपद बस्ती के थाना सोनहा पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में विवाद कर रहे 8 लोगों को हिरासत में लेकर उनका चालान किया। 
पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 170/126/135 BNSS के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय तहसील भानपुर भेज दिया। 
थाना सोनहा के थानाध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विवाद की स्थिति को देखते हुए तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया।
पुलिस द्वारा चालान किए गए अभियुक्तों में कृष्ण चंद्र, अब्बास अली, सावन कुमार, अर्जुन सिंह, सुधीर सिंह उर्फ मोनू, विजय लक्ष्मी, संगीता पाण्डेय और अंजू पाण्डेय शामिल हैं।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सत्यपाल चौधरी, उपनिरीक्षक अशोक कुमार पाल, हेड कांस्टेबल रामललित यादव, कांस्टेबल मनोज यादव, कांस्टेबल देवानंद यादव, कांस्टेबल पंकज कुशवाहा और महिला कांस्टेबल अर्चना यादव शामिल रहीं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


Post a Comment

0 Comments