झण्डा विवाद से गांव छावनी में तब्दील, हिन्दू पक्ष धरने पर, एस आई व कांस्टेबल निलंबित

हर्रैया - हर्रैया थाना क्षेत्र के रजवापुर में दुर्गा पूजा समारोह में व आसपास भगवा झण्डा लगाने को लेकर हिन्दू और मुसलमान के बीच विवाद हो गया। विवाद में मुस्लिम पक्ष के लोगों ने पंडाल में तोड़फोड़ की डीजे तोड़ दिया और एक मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया। मामला गंभीर होता देख पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची भारी संख्या में पुलिस ने तत्काल मामला संज्ञान में लेते हुए मोर्चा संभाला और देखते ही देखते पूरा क्षेत्र छावनी में तब्दील हो गया। और माहौल को नियंत्रण में किया। तथा हिन्दू पक्ष और मुस्लिम पक्ष दोनों लोगों के उपर मुकदमा पंजीकृत कर दिया। जिससे हिन्दू पक्ष में नाराजगी जताते हुए भगवा झण्डा लहराते हुए सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे। मामले को गंभीरता से विचार करते हुए पुलिस अधीक्षक स्वयं घटना स्थल पर पहुंचे। तथा धरना प्रदर्शन में हर्रैया विधायक अजय सिंह ने पहुंच कर प्रदर्शन को शांत कराया। मामले को गंभीरता से विचार कर पुलिस अधीक्षक ने एक एस आई अशोक चन्द्र और दो कांस्टेबल दीपक यादव और बृजेश भारद्वाज को निलंबित कर दिया है।
रिपोर्टर - प्रदीप कुमार वर्मा 
             9838003741

Post a Comment

0 Comments