महिला को जहर खिलाकर मारने का आरोप, चार पर मुकदमा दर्ज

       

लालगंज बस्ती,थाने की पुलिस ने एक महिला को जहर खिलाकर मार डालने के आरोप में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की है।

लालगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति का कहना है कि संतकबीरनगर के महुली क्षेत्र के रहने वाले अर्जुन ने उनकी चालीस वर्षीय पत्नी के साथ संबंध बना लिया। उसके गर्भवती होने पर गर्भपात कराने की नीयत से जहर खिला दिया। हालत बिगड़ने पर उसकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी पत्नी की मौत हो गईथानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर पर अर्जुन, लालगंज क्षेत्र निवासी रामभवन के अलावा संगीता और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनाक्रम से जुड़े हर पहलू की छानबीन शुरू कर दी गई है

Post a Comment

0 Comments