बस्ती,पूर्व विधायक जितेन्द्र कुमार उर्फ नन्दू चौधरी को समाजवादियों ने दिया श्रद्धांजलि

      बस्ती,समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दो बार विधायक रहे जितेन्द्र कुमार उर्फ नन्दू चौधरी के निधन पर शनिवार को पार्टी कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। सपा जिलाध्यक्ष और विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि पार्टी ने एक वरिष्ठ नेता को खो दिया है। वे गरीबों, दलित, अल्पसंख्यक समाज के साथ ही सर्व समाज की मजबूत आवाज थे, नियति ने असमय उन्हें हमसे छीन लिया, उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।
पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक राजेन्द्र चौधरी, कविन्द्र चौधरी अतुल, राजाराम यादव, सुमन सिंह  के साथ ही जमील अहमद, समीर चौधरी, सिद्धेश सिन्हा, रिन्टू यादव, मो. सलीम, राजेन्द्र चौधरी, गुलाम गौस, अरविन्द सोनकर, सत्य प्रकाश उपाध्याय, ज्ञान चन्द्र चौधरी, कक्कू शुक्ला, इन्द्रावती शुक्ला आदि ने जितेन्द्र कुमार उर्फ नन्दू चौधरी के चित्र पर पुष्पार्चन करते हुये उनके योगदान पर चर्चा किया। कहा कि उनका निधन अपूर्तनीय क्षति है। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में रामचन्दर यादव, गंगा प्रसाद यादव, मो. जावेद, अखिलेश यादव, रजनीश यादव, प्रशान्त यादव, जोखूलाल यादव, मुरलीधर पाण्डेय, रामशंकर निराला, अब्दुल कलाम, अमित यादव, मो. हारिश, राजेन्द्र यादव, मोईन अहमद, विपिन चौधरी, धर्मराज यादव, श्याम चन्द्र यादव के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे। अंत में दो मिनट का मौन रखकर जितेन्द्र कुमार उर्फ नन्दू चौधरी को भावुक श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। 

Post a Comment

0 Comments