बस्ती,सपा की बैठक में बनी नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत चुनाव की रणनीति

               बस्ती,शनिवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर  विधायक महेन्द्रनाथ यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी  नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत चुनाव तैयारियों की रणनीति पर विचार किया गया। सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि हमें अन्याय, अराजकता के विरूद्ध अपना संघर्ष जारी रखना होगा। कहा कि कुछ लोग समाज को धर्म, जाति, मजहब के आधार पर विभाजित कर नफरत फैलाना चाहते हैं, समाजवादी ऐसे लोगों को अपनी एकजुटता से करारा जबाब दें।
बैठक मंें पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय ने कहा कि समाजवादियों ने जुल्म के कई दौर देखेें हैं, इससे विचलित होने की जरूरत नहीं है। समाजवाद दुनिया में एक मजबूत विचारधारा है। मासिक बैठक को राजाराम यादव,  समीर चौधरी, जावेद पिण्डारी, रामसूरत सिंह, राजेन्द्र चौरसिया आदि ने सम्बोधित किया। मुख्य रूप से देवेन्द्र कुमार चौधरी, वीरेन्द्र कुमार यादव, फौजदार यादव, अंकित यादव, गुलशन यादव, दीपक शुक्ला, रीतिक कुमार, विवेक कुमार शुक्ल, राजेन्द्र चौधरी, राजेश चौधरी, रामसनेही यादव, यज्ञेश कुमार पाण्डेय, दीनानाथ चौरसिया, जहीर अहमद, मो. फारूक आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments