बस्ती,व्यय प्रेक्षक ने जिले के अधिकारियों के साथ जूम माध्यम से बैठक करके व्यय संबंधी व्यवस्थाओं की ली जानकारी

     बस्ती,विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक यू.एन. मंग राजू तथा युद्धस्थ कुमार ने जिले के अधिकारियों के साथ जूम माध्यम से बैठक करके व्यय संबंधी व्यवस्थाआंे की जानकारी किया। उन्होने निर्देश दिया है कि सभी उम्मीदवारों तथा व्यय लेखा टीम के अधिकारियों को व्यय रजिस्टर भरे जाने के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान करें। सुनिश्चित करे कि आयोग के निर्देशानुसार व्यय का अंकन उम्मीदवार द्वारा निर्धारित रजिस्टर में किया जाय तथा व्यय लेखा टीम द्वारा उसका सही मिलान किया जाय।
उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हर्रैया एवं कप्तानगंज के लिए युद्धस्थ कुमार तथा सदर, रूधौली एवं महादेवा के लिए यू.एन. मंग राजू को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। दोनो अधिकारियों ने शाम को जूम माध्यम से बैठक करते हुए सभी रिटर्निंग आफिसर का परिचय प्राप्त किया। उन्होेने निर्देश दिया कि विधानसभावार उड़नदस्ता के साथ वीडियोंग्राफर भी लगाया जाय, जो समय-समय पर जॉच की वीडियोग्राफी करते रहे। दोनो अधिकारियों ने विधानसभावार लेखा टीम वीडियों अवलोकन टीम, वीडियों निगरानी टीम, सहायक व्यय प्रेक्षक, स्थायी निगरानी टीम, नोडल अधिकारियों के बारे में जानकारी हासिल किया।

Post a Comment

0 Comments