पिता की मौत बाद संपत्ति बंटवारे को लेकर बहनों में मारपीट


कप्तानगंज ,बस्ती

थाना क्षेत्र कप्तानगंज के महराजगंज कस्बे में पिता की मौत के बाद संपत्ति को लेकर पांच सगी बहने शुक्रवार की सुबह आमने-सामने हो गई। कहासुनी के बाद मामला मारपीट में तब्दील हो गया। जमकर लात घूंसे और डंडे चले। सूचना पर पुलिस पहुंची और सम्पत्ति के लिए लड़ रही बहनों को लुहलुहान अवस्था में उपचार के लिए ले गई। प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज बृजेश सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर घायलों का मेडिकोलीगल कराया जा रहा है।

महाराजगंज कस्बा निवासी निवासी सरजू प्रसाद की हाल ही में मौत हो गई है। बताया जाता है कि सरजू प्रसाद के बेटे नहीं हैं। उनी पांच बेटियां मंजू, अंजू, उषा, सीमा और सरिता हैं। सरजू प्रसाद के पास खेती योग्य जमीन तो नहीं है लेकिन महाराजगंज कस्बे में पुश्तैनी मकान है। बताया जाता है कि सरिता अपने मां-बाप के साथ रहकर उनका देखरेख करती थी। जबकि और बेटियां बाहर अपने परिवार के साथ रहती थीं। सरजू प्रसाद की बरसों से तबीयत खराब चल रही थी और दवा चल रही थी। सरजू प्रसाद के मौत के पहले उनकी बेटी सरिता ने चल-अचल संपत्ति को अपने नाम अकेले वसीयत करा लिया। फिर सरजू प्रसाद की मौत हो गई। पत्नी शीला देवी अभी जीवित है और बेटी सरिता के समर्थन में हैं।


Post a Comment

0 Comments