सर्वांगीण विकास ,आम आदमी को मिला योजनाओं का लाभ: राजेंद्र प्रताप

बस्ती: प्रदेश के ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र विकास मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि राज्य सरकार के कार्यकाल का चार साल पूरा हो गया है। इस दौरान सरकार ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की है। चार वर्षों में सरकार ने हर क्षेत्र में विकास किया है। आम आदमी तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया है। प्रभारी मंत्री सरकार के चार साल पूरा होने पर पं. अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कहा कि जिले में उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा विद्युत उपकेंद्र भौखरी में स्थापित किया गया है। इसके साथ ही 24 करोड़ की लागत से मुंडेरवा चीनी मिल में सल्फर लेस शुगर प्लांट स्थापित किया गया। विकास हुआ है। निर्माण कार्यों के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण, कृषि विभागों के कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। आम जनमानस को योजनाओं का लाभ मिला है। जिसमें बिजली, पानी, सड़क, नाली, उज्ज्वला योजना के तहत गैस, प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, शौचालय, पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, स्कूलों का कायाकल्प आदि शामिल हैं। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और नारी शक्ति का सम्मान बढ़ा है। भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला, सदर विधायक दयाराम चौधरी, महादेवा के विधायक रवि सोनकर, कप्तानगंज के विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ला तथा हर्रैया के विधायक अजय कुमार सिंह ने अपने- अपने विधानसभा क्षेत्र में कराए गए कार्यों का उल्लेख किया। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने सभी का आभार जताया। संचालन जिला कृषि अधिकारी संजेश श्रीवास्तव ने किया। सांसद प्रतिनिधि जगदीश शुक्ला, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, रुधौली के विधायक प्रतिनिधि राजेश कुमार सिंह, सीडीओ राजेश प्रजापति, सीएमओ डा. अनूप श्रीवास्तव, एडीएम अभय कुमार मिश्र, अपर एसडीएम सुखवीर सिंह, डीओ अजीत कुमार श्रीवास्तव, पीडी कमलेश सोनी, उप निदेशक कृषि डा. संजय त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी राकेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव, उपायुक्त उद्योग उदय पासवान, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अखिलेश त्रिपाठी मौजूद रहे। छात्राओं ने प्रस्तुत किया लघु नाटिकाकस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की अध्यापिकाओं एवं छात्राओं द्वारा सरकार की उपलब्धियों पर लधु नाटिका प्रस्तुत किया गया। राजकीय इंटर कालेज की शिक्षक मानवी सिंह के की अगुवाई में छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। समूह की छह महिलाओं को दिया 2.30 करोड़ का चेक प्रभारी मंत्री ने जिले की छह महिला स्वयं सहायता समूह को 2.30 करोड़ का चेक सीसीएल के रूप में प्रदान किया। उन्होंने रामसनेही, विजय वर्मा, रामशरण, सत्य प्रकाश, गणेश आदि को किसान क्रेडिट कार्ड भेंट किया। मिठाई लाल, प्रभावती, गुंजा देवी, लालमन, सत्यनारायण को वृद्धावस्था पेंशन की स्वीकृति का प्रमाणपत्र वितरित किया। विधवा पेंशन के लाभार्थी सितारा, शीला, सुनीता, जनकनंदिनी, गुड़िया, शांति को स्वीकृति पत्र प्रदान किया। उन्होंने एक जनपद एक उत्पाद के तहत रामचरण, अंगद, तानसेन, शोमई को टूल किट वितरित किया। राजस्व विभाग द्वारा स्वीकृत कृषि आवास तथा मत्स्य पालन का पट्टा लाभार्थियों को वितरित किया। प्रभारी मंत्री ने श्रम विभाग द्वारा 100 श्रमिकों के पुत्र-पुत्रियों को साइकिल का वितरण किया। इसके साथ ही दिव्यांगजन विभाग के 15 लाभार्थियों को ह्वीलचेयर तथा 10 को ट्राई साइकिल वितरित किया। प्रभारी मंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया।

रिपोर्टर - प्रदीप कुमार वर्मा

            हर्रैया से

Mo. -9838003741

Post a Comment

0 Comments