बस्ती ,जनपद में यातायात नियमों को लेकर सख्ती



          बस्ती,हेलमेट-सीट बेल्ट भूलने वालों सावधान! बड़े वन चौराहे पर अवधेश तिवारी की टीम का ताबड़तोड़ एक्शन।
जनपद में यातायात नियमों को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में बड़े वन चौराहे पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। 
इस अभियान में प्रभारी यातायात उपनिरीक्षक अवधेश तिवारी, उपनिरीक्षक सूर्य नारायण शुक्ला, यातायात उपनिरीक्षक जावेद अहमद, मुख्य आरक्षी शेषनाथ चौहान, मुख्य आरक्षी कृष्णानंद पांडे एवं मुख्य आरक्षी अभिषेक यादव पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद रहे।
चौराहे पर अचानक शुरू हुई सघन चेकिंग से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। 
बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, अधूरे कागजात और संदिग्ध वाहनों को रोककर गहन जांच की गई। 
पुलिस टीम ने कई वाहन चालकों को सख्त चेतावनी देते हुए यातायात नियमों का पालन करने की नसीहत दी, वहीं उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई भी की गई।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे, 
ताकि शहर में सुरक्षित, सुचारु और अनुशासित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।


Post a Comment

0 Comments