बस्ती,पूर्व सांसद की सूझबूझ और भाजपा जिलाध्यक्ष की मेहनत ने गन्ना समिति चुनाव में दिलाई अद्वितीय सफलता

बस्ती, गन्ना समितियो में अभी तक सपा का दबदबा रहता था लेकिन इस बार के चुनाव में भाजपा ने विरोधियो का किला ढहा दिया। इस बार के चुनाव में सपा का यह तिलस्म टूट गया। भाजपा नेता अमृत कुमार वर्मा ने जारी प्रेस नोट में बताया कि भाजपा द्वारा घोषित सभी चेयरमैन प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गये। बताते चले कि भाजपा ने चेयरमैन पद के लिए सात प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की थी जिसमे गन्ना समिति मुण्डेरवा से सुरेन्द्र प्रसाद पाठक, गन्ना समिति बस्ती से प्रदीप सिंह पिंकू, गन्ना समिति वाल्टरगंज से पुस्करादित्य सिंह, गन्ना समिति टिनिच से प्रेम प्रकाश सिंह, गन्ना समिति गौर से अरविन्द सिंह, गन्ना समिति विक्रमजोत से सिद्धांत कुमार सिंह और गन्ना समिति बभनान से अखण्ड प्रताप सिंह निर्विरोध चेयरमैन निर्वाचित हुए है। वही शासन द्वारा संचालक के नामों की भी घोषणा हुई है जिसमे गन्ना समिति मुण्डेरवा से सर्वजीत भारती, गन्ना समिति बस्ती से राजेन्द्र राजभर, गन्ना समिति वाल्टरगंज से अरविन्द चौरसिया, गन्ना समिति टिनिच से लवकुश शुक्ला, गन्ना समिति गौर से गजराज चौधरी, गन्ना समिति विक्रमजोत से राम स्वारथ सिंह, गन्ना समिति बभनान से कनिक राम का नाम नामित हुआ है।

शाम 4 बजे भाजपा कार्यालय पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी और जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र सहित पार्टी के पदाधिकारियों ने निर्वाचित चेयरमैनो को सभी ने बधाई दी।
पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा यह पहली बार हुआ है कि बस्ती की सभी गन्ना समितियों पर भाजपा के प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत हुई है। निष्पक्ष तरीके से हुए इस चुनाव में विरोधियो को मुँह के बल खानी पड़ी। जिसका लाभ भी अब किसानों को बेहतर तरीके से मिलेगा।
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं विशेष महत्व दिया गया। पिछले कई दिनों से इस चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही थी। किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा सरकार द्वारा गन्ना समितियों को और भी समृद्धि बनाया जाएगा।
इस मौके पर संत कबीर नगर भाजपा जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव, विधायक अजय सिंह, ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे, अनिल सिंह, प्रमोद पाण्डेय, डॉ अरविन्द सिंह, पिन्टू तिवारी, दुष्यन्त सिंह, महन्त पाल, योगेन्द्र सिंह, वरुण पाण्डेय, सिंकू सिंह, राजकुमार सोनी, सुजीत सोनी, विद्यामनी सिंह, राजकुमार शुक्ल सहित भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments