बस्ती,आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष के साथ परिचयात्मक किया



    बस्ती,बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया की बूथ समिति तथा पन्ना प्रमुख प्रत्येक मतदाता से संवाद व संपर्क का माध्यम हैं जिनके माध्यम से पार्टी की विचारधारा तथा मोदी-योगी सरकारों के निर्णय व योजनाएं हर घर तक पहुंचती हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हमें सशक्त बूथ संरचना का निर्माण करना है। संगठन महामंत्री  धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा में बूथ सशक्तीकरण का कार्य प्राथमिकता पर है और यही बूथ विजय का कारक है। कहा कि बूथ सशक्तीकरण अभियान का सबसे महत्वपूर्ण कार्य बूथ पर हमारी विचारधारा से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को बूथ समिति से जोड़कर उन्हें संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय करना है।। संगठन के सभी कार्यक्रमों के साथ ही बूथ के प्रत्येक मतदाता तथा लाभार्थी से सतत संपर्क व संवाद से बूथ सशक्त बनता है। 
संचालन विवेकानंद मिश्रा ने किया।
बैठक में उपस्थित हरैया विधायक अजय सिंह,सहकारिता अध्यक्ष राजेंद्र नाथ तिवारी, पूर्व विधायक रवि सोनकर, दयाराम चौधरी,संजय जायसवाल  पूर्व जिलाध्यक्ष यशकांत सिंह,प्रेमसागर तिवारी,दयाशंकर मिश्र,पवन कसौधन,गोपेश्वर तिवारी,जिला मीडिया प्रभारी दिपांशु विक्रम सिंह सहित समस्त जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे ।

भवदीय
दिपांशु विक्रम सिंह
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी जनपद - बस्ती

Post a Comment

0 Comments