बस्ती,भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर बूथ सशक्तिकरण अभियान की जिला कार्यशाला की बैठक

*प्रेस विज्ञप्ति*

   बस्ती,आज भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर बूथ सशक्तिकरण अभियान की जिला कार्यशाला की बैठक सम्पन हुआ 
जिला कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी अशोक सिंह उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य/जिला प्रभारी अशोक सिंह ने बूथ सशक्तिकरण का सूक्ष्म प्रशिक्षण देते हुए आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की और आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी, सर्वग्राही व सर्वसमावेशी संगठन है। भाजपा के पास समर्पित कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या है, जिनके परिश्रम से भाजपा चुनाव लड़ती है। हम सभी कार्यकर्ताओं का संगठन के प्रति समर्पण व त्याग की विशेषता ही भाजपा को अन्य दलों से पृथक करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा में बूथ सशक्तिकरण का कार्य प्राथमिकता पर है और यही बूथ विजय का कारक है। उन्होंने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान का सबसे महत्वपूर्ण कार्य बूथ पर हमारी विचारधारा से जुडे़ हुए प्रत्येक व्यक्ति को बूथ समिति से जोड़कर उन्हें संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय करना है। मजबूत बूथ संरचना तथा प्रभावी बूथ से भाजपा बडे़ लक्ष्यों को भी प्राप्त करने में सफल होगी। कहा कि भाजपा का प्रत्येक निर्णय एक-एक मतदाता का निर्णय है और भाजपा सरकारों का प्रत्येक कार्य मतदाताओं को समर्पित है। बूथ समिति तथा पन्ना प्रमुख प्रत्येक मतदाता से संवाद व संपर्क का माध्यम है, जिसके द्वारा पार्टी की विचारधारा तथा मोदी सरकार एवं योगी सरकार के निर्णय व योजनाएं प्रत्येक दहलीज तक पहुँचाती है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में हमें सशक्त बूथ संरचना का निर्माण करना है।
   भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला ने कार्यशाला में उपस्थित प्रतिनिधियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि बूथ संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। बूथ समितियों तथा पन्ना प्रमुखों का गठन के साथ माह के प्रत्येक अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम से जुड़ने की नियमितता बूथ समिति को प्रभावी बनाती है। संगठन के सभी कार्यक्रमों के साथ ही बूथ के प्रत्येक मतदाता तथा लाभार्थी से सतत संपर्क व संवाद से बूथ सशक्त बनता है। इसी ध्येय के साथ पार्टी का बूथ सशक्तिकरण अभियान प्रारम्भ हो रहा है
 संचालन विवेकानंद मिश्र ने किया।
इस अवसर पर राजेन्द्र गौड़,रामचरण चौधरी, अशोक गुप्ता,चन्द्रशेखर मुन्ना,राजेश द्विवेदी,अवदेश सिंह,विनोद शुक्ला,अभय सिंह गुड्डू,रविन्द्र गौतम,जिला उपाध्यक्ष आशा सिंह,अरविंद श्रीवास्तव गोला,रवि प्रताप सिंह,वैभव पाण्डेय,प्रत्युष विक्रम सिंह,जिला मंत्री विनय यादव,कुँवर आनंद सिंह,अखंड प्रताप सिंह,वीरेन्द्र गौतम,जिला मीडिया प्रभारी दिपांशु विक्रम सिंह,शैल जायसवाल,शालनी मिश्रा,शेल त्रिपाठी,अंजलि चौहान,अनिता अग्रहरि,मृदुल शुक्ला,शैलेश अग्रहरि,विश्वनाथ गिरी,अजय पाल,मोहम्मद आलम चौधरी,शुरूति अग्रहरि,जान पाण्डेय ,विकास मिश्र,सहित वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भवदीय
दिपांशु विक्रम सिंह
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी जनपद - बस्ती

Post a Comment

0 Comments