बस्ती, सपा ने शिविर लगाकर बनाये सदस्य गांव- गांव जाकर चलाये सदस्यता अभियान- महेन्द्रनाथ यादव

      बस्ती,रविवार को समाजवादी पार्टी ने सदस्यता अभियान चलाया। पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने महादेवा विधानसभा क्षेत्र के चरकैला में संयोजक कैश मोहम्मद, गोपाल चौधरी, पवन यादव, राजेन्द्र चौधरी द्वारा आयोजित शिविर में सदस्यता दिलाया। इसी कड़ी में गायघाट कस्बे में अब्दुल कलाम, राम प्रकाश पाल, संजय चौधरी द्वारा आयोजित शिविर में महेन्द्रनाथ यादव ने लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलायी गई।
सपा विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों से कहा कि बढती मंहगाई, बेरोजगारी और नफरत के वातावरण से मुक्ति के लिये सपा से लोगों को जोड़े। उन्होने पार्टी नेताओं का आवाहन किया कि वे गांव- गांव जाकर लोगों को सपा की सदस्यता दिलायें।
सदस्यता शिविर को संचालित करने में गीता भारती, रामभेज यादव, सैदुल्लाह, मनोज यादव, प्रेम प्रकाश चौधरी, शिव भगत यादव, वजीहुद्दीन, लवकुश यादव, केशचन्द चौधरी, राम प्रकाश, सरवरे आलम, इसरार अहमद, जामवंत यादव, रिकूं यादव, पांचू यादव, दिनेश यादव, नरेन्द्र कुमार मिश्र, राघवेन्द्र शुक्ल, मो. चांद, विनोद कुमार सोनकर, विनय कुमार मिश्र आदि ने योगदान दिया

Post a Comment

0 Comments