बस्ती,भाजपा ने देश को बेरोजगारी दिया, कांग्रेस का भर्ती विधान घोषणा पत्र युवाओं का भविष्य संवारेगा, अंकुर वर्मा

 बस्ती,कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने शनिवार को पार्टी द्वारा जारी ‘भर्ती विधान’ शीर्षक से जारी घोषणा को ऐतिहासिक बताते हुये कहा कि पार्टी जनहित के सवालों पर लगातार संघर्ष कर रही है। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पार्टी युवाओं, किसानों, महिलाओं, व्यापारियों सहित समाज के विभिन्न वर्गो की एकजुटता से जीत दर्ज करेगी।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से अंकुर वर्मा ने कहा कि ‘भर्ती विधान’’ शीर्षक से जारी इस घोषणा पत्र में युवाओं से तमाम महत्वपूर्ण वादे किए गए हैं। इनमें सरकार बनने पर 20 लाख रोजगार देने से लेकर छात्रसंघ बहाली तक के वादे शामिल हैं।  भर्ती प्रक्रिया में नौजवानों का जो भरोसा टूटा है, उसे बहाल करने के लिए एक जॉब कैलेंडर बनाया जाएगा, जिसमें भर्ती विज्ञापन, परीक्षा, नियुक्ति की तारीखें दर्ज होंगी और इसका उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि   प्रधानमंत्री मोदी ने हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन हकीकत यह है कि लाखों नौजवानों ने मोदी की नीतियों की वजह से अपने रोजगार गवां दिए हैं। भाजपा का मकसद इस देश में एकाधिकार लाने का है, जहां सारे छोटे व्यवसायों की कमर तोड़कर देश का सारा धन चार-छः पूंजीपतियों के हाथ में दे दिया जाए। कांग्रेस पार्टी यह नहीं होने देगी। छोटे छोटे व्यवसाय यूपी की शक्ति हैं, जो बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा करते हैं, हम उन्हें पुनर्जीवित करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने रोजगार खोया है, उसका कारण है नोटबंदी, गलत जीएसटी और कोरोना लॉकडाउन। कांग्रेस ऐसे काम कभी नहीं कर सकती। आज देश प्रदेश के युवाओं को एक नये विजन की जरूरत है। यह कांग्रेस ही दे सकती है। भाजपा यह विजन नहीं दे सकती। भाजपा ने 40 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी पैदा कर दी। हमारा यकीन है कि भारत को एक नये विजन की जरूरत है। मोदी सरकार पर निशाना साधे।

Post a Comment

0 Comments