बस्ती,नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म करना वाला आरोपी 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार खेत पर पानी भर रही किशोरी को खींचकर बाग में ले जाकर किया था दुष्कर्म मुंह खोलने पर दी थी जान से मारने की धमकी

बस्ती, सोनहा खेत में सिंचाई कर रहीं युवकी ,तभी गांव के निवासी एक युवक उसको जबरदस्ती पकड़कर एक बाग में ले गया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मुंह खोलने पर उसने उसे जान से मारने की धमकी दी। बाद में पीड़िता ने घरवालों को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद उन लोगों ने पुलिस में केस दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

       17 जनवरी को रेप कर दी थी धमकी

जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी(17) 17 जनवरी को खेत में पानी भरने गई थी। तभी वहां पर गांव का रहने वाला पंकज चौधरी पहुंच गया। वह उसे पकड़कर एक बाग में ले गया। वहां उसके साथ रेप किया। उसे धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया। तो वह उसे जान से मार देगा।

Post a Comment

0 Comments