बस्ती, जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने जिले की 40 आशाओं को स्मार्टफोन किया वितरित

       बस्ती ,जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने जिले की आशाओं को स्मार्टफोन वितरित किया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार शुक्ला, एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन, डॉ. सी.के. वर्मा, कुलविंदर सिंह मजहबी, सुरेंद्र यादव, दुर्गेश मल्ल उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आशा सम्मेलन में आशाओं को स्मार्टफोन वितरित किया। आज के दिन पूरे प्रदेश में 80000 आशाओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया। प्रदेश में कुल 156000 आशाएं हैं। मा. मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी को स्मार्टफोन वितरित किया जाएगा। इससे उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, गुणवत्ता बढ़ेगी तथा हम प्रदेश के माताओं, बहनों, एवं बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा सकेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं में वृद्धि हो रही है। प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना पर कार्य करते हुए वर्तमान समय में 35 मेडिकल कॉलेज निर्माण पर कार्य चल रहा है। अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट तथा कंसंट्रेटर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। मेडिकल एवं पैरामेडिकल स्टाफ में वृद्धि की गई है। कोविड-19 के दौरान सभी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। प्रदेश में विशेष रूप से गोरखपुर व बस्ती मंडल एवं पूर्वांचल में जे.ई. और ए.ई.एस. पर पूर्ण नियंत्रण कर लिया गया है।
इस अवसर पर अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि इस स्मार्टफोन का उपयोग सभी आशा बहू स्वयं करें, किसी अन्य को न दें। उन्होंने कहा कि विभागीय दायित्व के निर्वहन में सूचनाओं के आदान-प्रदान में विभिन्न कार्यों की फोटो ग्रुप में शेयर करने में यह स्मार्टफोन सहायक होगा। उन्होंने पिछले 2 वर्षों में कोरोना काल में आशा बहुओं द्वारा की गई सेवाओं की प्रशंसा किया तथा आने वाले भविष्य में कोरोना के तीसरी लहर से सतर्क रहने के लिए आगाह किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से सेना का जवान बॉर्डर पर दुश्मनों के विरुद्ध डटा रहता है, उसी प्रकार आशा बहू ने भी कोविड के खिलाफ अपने कार्य क्षेत्र में सक्रिय रही हैं।
सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने कहा कि 03 जनवरी 2022 से 15 से 18 वर्ष आयु के किशोर एवं किशोरी को कोविड-19 का टीका लगाया जाएगा। सभी आशा बहुएं अपने-अपने क्षेत्र में इस आयु वर्ग के लोगों का सूची तैयार कर लें ताकि समय से उनका टीकाकरण पूरा कराया जा सके।
इस अवसर पर कुल 40 आशाओं, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मरवटिया की बीना मिश्रा, मंजू शुक्ला, बिन्दू देवी, रेखा सिंह, शोभावती, पूनम गिरी, राजेश्वरी पाण्डेय, शिव कुमारी, आशा श्रीवास्तव, किरन चौधरी, गुड़िया, अमरावती, सुनीता, आशा देवी, पुष्पा चौधरी, मीरा देवी, गुंजा मिश्रा, राधिका चौधरी, कुसुम सिंह एवं इन्द्रावती देवी, लखनौरा उपकेन्द्र की गीता देवी, सुदामा देवी, राधिका देवी, सोना देवी, सावित्री देवी, हसीना बेगम, राधिका देवी, गीता देवी, सुचीता देवी, इन्द्रावती देवी एवं अनीता देवी तथा उपकेन्द्र बटेला की उमा शुक्ला, रीता देवी, सरोज देवी, बदामा देवी, सुनीता देवी, रीता देवी, आशा शर्मा, रीना, सुनीता देवी को स्मार्टफोन वितरित किया गया।

Post a Comment

0 Comments