बस्ती,बहला फुसलाकर नाजायज संबंध बनाने का आरोप

     बस्ती,छावनी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि उसने उनकी बेटी को बहला फुसला कर नाजायज संबंध बनाया, विरोध करने पर मारा पीटा और उसका सामान छीन लिया। महिला ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी छावनी थाना क्षेत्र के रहने वाले राजकरन से तय किया था। इसी का लाभ उठाकर आरोपित ने उनकी बेटी से मोबाइल पर बात कर उसे बहलाया फुसलाया। तीन नवंबर को वह उनके घर पहुंचा और उनकी बेटी के साथ नाजायज संबंध स्थापित किया। विरोध करने पर उसे मारा पीटा और मोबाइल फोन छीन लिया। उसके शरीर के सभी जेवरात भी निकलवा कर ले लिया और फरार हो गया। अब वह शादी करने से मना कर रहा है। दहेज की भी मांग कर रहा है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में है जांच पड़ताल की जा रही 

Post a Comment

0 Comments