बस्ती,पांच-पांच वायल के सहारे बूथों पर लगा टीकाa

पांच-पांच वायल के सहारे बूथों पर लगा टीका

हिन्दुस्तान टीम,बस्तीPublished By: Newswrap
Sat, 17 Jul 2021 04:00 AM
पांच-पांच वायल के सहारे बूथों पर लगा टीका

टीका की कमी के चलते कोविड 19 से सुरक्षित करने का चल रहा अभियान फीका पड़ता नजर आ रहा है। शुक्रवार को पीएचसी-सीएचसी व मुख्यालय के तीन अस्पतालों को पांच से सात वायल टीका टीका मिला। इन टीकों को लगवाने के लिए बूथों पर काफी संख्या में लोग पहुंचे, लेकिन अधिकांश बूथों पर टीका दोपहर 12 से एक बजे तक समाप्त हो गया। टीका की कमी के चलते कलस्टर बनाकर टीकाकरण नहीं हो सका। अब स्वास्थ्य विभाग को आवंटन का इंतजार है, उसके आधार पर टीकाकरण की अगली रणनीति तय होगी।

जिला महिला अस्पताल में कोविड 19 टीकाकरण के लिए के तीन बूथ बनाए गए थे। तीनों बूथों पर लगाने के लिए सात-सात वायल टीका मिला था। 18 प्लस, 45 प्लस और महिलाओं के लिए विशेष पिंक बूथ का संचालन हुआ। सभी बूथों पर दोपहर बाद एक बजे तक दिए गए टीके को लगाया जा चुका था। अनुराधा, श्रद्धा, अभिषेक, अपूर्वा व प्रमिला सिंह ने बूथों का संचालन करते हुए टीका लगाया। दोपहर बाद आए हुए लोग निराश होकर लौटे

Post a Comment

0 Comments