बची हुई 5270 डोज से चलाया गया कोविड टीकाकरण कार्यक्रम



बची हुई 5270 डोज से चलाया गया कोविड टीकाकरण कार्यक्रम

बस्ती

टीकाकरण की रफ्तार कभी तेज हो जाती है तो कभी सुस्त पड़ जाती है। नियमित रूप से व मांग के अनुरूप टीका जिले को नहीं मिल पा रहा है। गुरुवार को जिले में लगभग पांच हजार टीका उपलब्ध था। इसी से कार्यक्रम चलाया गया। यही कारण रहा कि कुछ बूथ दोपहर तक बंद हो गए। वहां पर स्टॉक खत्म होने का बोर्ड लगा दिया गया। दूर-दराज से आने वाले मायूस होकर लौट जा रहे थे। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि लखनऊ से टीका मिलना है। अभी आवंटन नहीं हुआ है। आवंटन होते ही गाड़ी रवाना की जाएगी। अगर रात में टीका आ जाता है तो सुबह इसका वितरण कराकर टीकाकरण चलाया जाएगा।

जिला अस्पताल में 273 को लगा टीका

जिला अस्पताल के मॉड्यूलर ओटी में संचालित टीकाकरण बूथ पर सुबह से काफी भीड़ रही। यहां पर गुरुवार दोपहर 12.30 बजे तक 150 लोगों को कोविशील्ड का टीका लगाया जा चुका था। एएनएम सीमा, शशि गौतम लोगों को टीका लगा रही थी। उन्होंने बताया कि 25 वॉयल मिला है। शाम चार बजे तक 273 लोगों को टीका लगाया गया। यहीं पर संचालित कोवैक्सीन बूथ पर 21 लोगों को टीका लगाया जा चुका था। एएनएम नीलम ने बताया कि शाम चार बजे तक 77 लोगों को टीका लगाया गया। कोवैक्सीन के दस वॉयल मिला था

Post a Comment

0 Comments