छेड़खानी के विरोध पर पिटाई से मौत मामले में 16 नामजद


छेड़खानी के विरोध पर पिटाई से मौत मामले में 16 नामजद

बस्ती,नगर बाजार

नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला के साथ छेड़खानी करने का विरोध करने पर पति की बुरी तरह पिटाई से मौत के मामले में पुलिस ने सोलह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरे पक्ष ने चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट कर प्राणघातक हमले करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर 11 नामजद समेत सात-आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी अरविन्द कुमार कोरी ने बताया कि आरोपितों की धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है।

इसी थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित महिला ने तहरीर में आरोप लगाया है कि गुरुवार 24 जून को शौच के लिए बाहर गई थी। लौटते समय गांव के दो लोग अश्लील हरकत करने लगे थे। जब शोर मचाया तो उसके पति पहुंच गए थे। उनके विरोध करने पर आरोपी उन्हें घसीटते हुए अपने घर ले चले गए और यहां और लोगों के साथ मिलकर बुरी तरह मारापीटा। कुल्हाड़ी से हमला भी किया था। सूचना पर पहुंची डॉयल 112 की टीम ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा था।

Post a Comment

0 Comments