महिला पर कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

हर्रैया,टिनिच -  महिला पर कुल्हाड़ी से वार करने वाले पड़ोसी बिरजू को बुुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। गौर थाना क्षेत्र के साड़ी कल्प गांव निवासी बिरजू का अपने पड़ोसी विनोद के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। होली के दिन सोमवार की सुबह बिरजू और विनोद की पत्नी कौशल्या से किसी बात को लेकर बहस हो गई। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत करा दिया। दोपहर बाद कौशल्या अपने पति विनोद को खाना देने गांव में स्थित दूसरे मकान पर जा रही थी। आरोप है कि उसी बीच बिरजू ने घात लगाकर कुल्हाड़ी से कौशल्या पर हमला कर घायल कर दिया।गंभीर रूप से घायल कौशल्या को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज चल रहा है। गौर पुलिस ने विनोद की तहरीर पर आरोपित बिरजू पर जानलेवा हमले सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।   जय प्रकाश चौबे, यशवंत यादव, सनोज यादव की टीम  ने बिरजू को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अगनियापुर स्थित पेट्रोलपंप के पास से गिरफ्तार किया है। महिला का ईलाज अभी जिला अस्पताल में चल रहा है |
रिपोर्टर - प्रदीप कुमार वर्मा
            हर्रैया से
Mo. - 9838003741

Post a Comment

0 Comments