गन्ना क्रय केन्द्र पर किसानों और चीनी मिल कर्मियों में हुआ विवाद

हर्रैया -टिनिच- बभनान चीनी मिल क्षेत्र के अगनियापुर गन्ना क्रय केंद्र पर बृहस्पतिवार को किसान और मिल कर्मियों में विवाद हो गया। किसानों ने गन्ना विकास अधिकारी अमरेंद्र पाल से बात करने की मांग करते हुए तौल कराने से मना कर दिया।
किसानों ने बताया कि मिल कुछ दिनों से जरूरत से अधिक पर्चियां जारी कर दी जा रही हैं। पर्चियों के अनुपात में क्रय केंद्र से गन्ने की ढुलाई के लिए वाहनों का इंतजाम नहीं किया गया है। इससे क्रय केंद्र पर तौल धीरे हो रही है। ऐसे में गन्ना सूख रहा है और पर्चियां हायल हो रही हैं।
दूसरी ओर डिप्टी जीएम गन्ना आरसी राय ने बताया आगे का इंडेड रोक दिया गया है।वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है। किसानों को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी |
रिपोर्टर- प्रदीप कुमार वर्मा
          हर्रैया से
Mo. -9838003741

Post a Comment

0 Comments